वास्तु शास्त्र के अनुसार भवन में सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने के लिए सही तस्वीरों का चयन इस प्रकार करें।
वास्तु शास्त्र में भवन में लगाए जाने वाले चित्र फोटो व तस्वीरों का बहुत अधिक महत्व होता है। वास्तु के अनुसार सही चयन की गई उपयुक्त स्थान पर लगी हुई फोटो या चित्र हमारे भवन में खुशहाली प्रदान करते हैं तो वही गलत फोटो का चयन हमारे भवन में नकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि करते हुए घर परिवार में कलह अशांति प्रदान करते हैं। तो आइए जानते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार किस प्रकार हम सही फोटो की पहचान करके हमारे भवन में सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि करते हुए हमारे घर परिवार में खुशहाली व उन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।
१, हम हमारे भवन व दुकान में सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने के लिए पूर्व दिशा में उगते हुए सूर्य की फोटो लगा सकते हैं। साथ ही सात दौड़ते हुए घोड़ों का सुंदर चित्र लगाकर हमारे घर में सकारात्मक ऊर्जा में ई कर सकते हैं।वहीं दुकान में इन दोनों फोटो को लगा कर हम हमारे व्यापार में वृद्धि कर सकते हैं।
२, बेडरूम में सदैव जलाशय में तैरते हुए हंसों की जोड़ी का चित्र अवश्य लगाएं, साथ ही तोता मैना का चित्र लगाएं, भगवान श्री राधा कृष्ण, भगवान श्री राम कृष्ण की युगल छवि का चित्र लगाएं। जिससे दांपत्य जीवन में खुशहाली प्रेम स्नेह बना रहता है। पति पत्नी के बीच तनाव व कलह दूर होता है।
३ अपने सपनों का घर प्राप्त करने के लिए पश्चिम दिशा में ऊंची बिल्डिंग का सुंदर चित्र लगाएं। जिससे हमारे जीवन में पॉजिटिव सोच व आगे बढ़ने किस सोच में वृद्धि होती है। और एक दिन हम सक्सेस प्राप्त करके हमारे सपनों का घर बनाने में सफल होते हैं।
४, बच्चों के स्टडी रूम में मां लक्ष्मी का सुंदर छवि का चित्र अवश्य लगाएं। जिससे बालकों के ज्ञान में वृद्धि एकाग्रता में वृद्धि व स्मरम शक्ति बढ़ती है।
५, हमारे किचन में जलते हुए दीपक की फोटो, मां अन्नपूर्णा का चित्र व किचन में कार्य करती हुई किसी स्त्री का फोटो से लगाए
६, भवन के ईशान कोण में गणेश जी व हमारे आराध्य देव भगवान की सुंदर छवि का चित्र लगाएं। जिससे हमारे भवन में देव कृपा बनी रहती है।
७, परिवार के सभी सदस्यों का एक साथ खीचा हुआ
हंसते हुई मुद्रा में फोटो को घर के चौक में अवश्य लगाना चाहिए। जिससे परिवार में सुख समृद्धि व शांति बनी रहती है।
इस प्रकार की फोटो कभी भी भवन में ना लगाएं -:
१, भवन के अंदर कभी भी उदासीन फोटो नहीं लगानी चाहिए जैसे रोता हुआ बालक, डूबता हुआ जहाज,।
२, भवन के अंदर कभी भी महाभारत की युद्ध के दृश्य की फोटो नहीं लगानी चाहिए। अन्यथा घर परिवार में कलह बना रखा है।
३, घर में हिंसक जानवरों की फोटो कदापि ना लगाएं। क्योंकि ऐसी फोटो से घर में एक अनजाना सा भय का साया बना रहता है।
४, भवन के अंदर सोते हुए पेड़ व कटीले पेड़ों की झाड़ियों के चित्र भूलकर भी ना लगाएं।
वास्तु विशेषज्ञ आचार्य केके शास्त्री 9414657275
| aacharya KK shastri |
0 Comments