संवत 2080 में मंगल देव का राशियों में भ्रमण विचार

 सम्मत 2080 अर्थात 2023 में मंगल देव का राशियों में भ्रमण विचार -:

आज हम पंचांग विज्ञान के अंतर्गत संवत 2080 में मंगल देव का सभी राशियों में भ्रमण काल के विषय में जानकारी प्राप्त करेंगे कि कब मंगल देव किस राशि में भ्रमण करेंगे और उस समय कौन से बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे। आइए आज की यात्रा को प्रारंभ करते हैं।

१मंखल,देव संवत 2080 के प्रारंभ में अर्थात 10 मई 2023 तक मिथुन राशि में भ्रमण कर रहे होंगे और इस समय मिथुन राशि में मंगल देव स्थित होने से  देश के सभी राज्यों मैं सुख शांति का वातावरण रहता है शांति बनी रहेगी। सोना चांदी लोहा तांबा का सा पीतल आदि खनिज धातु के व्यापार में साधारण लाभ प्राप्त होगा। कुल मिलाकर के यहां अच्छा फल देश के सभी राज्य के लिए प्रदान करेंगे।

२, 10 मई 2023 से 1 जुलाई तक मंगल देव कर्क राशि में भ्रमण करेंगे और इस समय उनके प्रभाव से अच्छी वर्षा होगी और सुख समृद्धि बनेगी।

३, 1 जुलाई 2023 से 18 अगस्त तक मंगल देव सिंह राशि में भ्रमण करेंगे इस भ्रमण काल में देश में धान महंगे हो सकते हैं। कुछ वर्षा में कमी होगी। राजस्थान गुजरात मध्यप्रदेश में अल्प रक्षा बनती है। संघर्ष अधिक होते हैं। राजनीतिक परिवर्तन की संभावना बनेगी तथा कुछ जनता को प्रॉब्लम बन सकता है।

४, 18 अगस्त 2023 से 3 अक्टूबर तक मंगल देव का भ्रमण कन्या राशि में रहेगा। इसके चलते देश में उपद्रव बढ़ सकते हैं। महामारी का भी प्रकोप बनता है।

५,  3 अक्टूबर 2023 से 16 नवंबर तक तुला राशि में मंगल देव का भ्रमण रहेगा। इस समय किसी महान व्यक्ति का निधन अस्त्र-शस्त्र की मांग से भय धान्य का भाव महंगा हो जाना तथा सोना चांदी के साथ-साथ महंगाई बढ़ेगी।

६, 16 नवंबर 2023 से 28 दिसंबर तक मंगल देव का भ्रमण वृश्चिक राशि में होगा।

७, इसके बाद 28 दिसंबर से 5 फरवरी तक धनु राशि में गोचर करेंगे।

८, फिर 5 फरवरी से 15 मार्च तक मकर राशि में गोचर होगा।

९, और 15 मार्च से संवत 2080 के लास्ट तक कुंभ राशि में उनका गोचर करेंगे।

एस्ट्रोलॉजर आचार्य केके शास्त्री
9414657275


Post a Comment

0 Comments