कुंडली मिलान के प्रमुख सूत्र

 वर वधु कुंडली मिलान के प्रमुख पांच सूत्र -:

नमस्कार मित्रों!

आज का परिवेश में जब हम देखते हैं कि शादियां नहीं चल पा रही है आज तलाक के सबसे ज्यादा केस कोर्ट में लगे हुए हैं। और इसका प्रमुख कारण है वर-वधू की कुंडली मैच का नहीं होना और बिना मैच के  शादी कर देना है।आज की चर्चा में हम आपको ऐसे प्रमुख सूत्र बताने जा रहे हैं जो कि वर वधु कुंडली मिलान में आप को आवश्यक रूप से देखना होता है। और सभी माता-पिताओ  से मेरा निवेदन रहेगा कि भले ही आप ज्योतिष को समझते होंगे किंतु आप एक ज्योतिषी के पास ही जा कर के अपने संतान की विवाह के पूर्व कुंडली मैच करवाएं। इसका कारण यह होता है कि हम कहीं बार भावना बस उन नकारात्मक बिंदुओं को भी स्वीकार कर सकते हैं। और एक ज्योतिषी आपको तटस्थ की भूमिका निभा कर आपको जो उचित होगा वही सलाह देगा। हम कितने ही ज्योतिष के विद्वान हो किंतु कुंडली मिलान हमें किसी दूसरे ज्योतिषी से अवश्य करवा लेना चाहिए अपनी संतान के लिए।

तो आइए वैसे तो आजकल लड़का और लड़की की डेट ऑफ बर्थ किसी भी सॉफ्टवेयर में जब हम डालते हैं तो सारी चीजें हमारे सामने आ जाती है। जो कि आज की तकनीकी का एक बहुत ही बड़ा हम परोपकार हैं। फिर भी कुंडली मिलान को समझने के लिए आपको मुख्य रूप से इन बिंदुओं को देखना होगा।

१, लग्न अंक विचार करना -:


 कुंडली मिलान में सबसे पहले आपको यह देखना है कि लड़का और लड़की की जन्म कुंडली का लग्न अंक मैत्री वाला होना चाहिए। मतलब यह है कि यदि लड़के के जन्म कुंडली में लग्न सम अंक हो तो लड़की का लग्न भी सम अंक में ही होना चाहिए। यदि लड़के का लग्न विषम अंक से हो तो लड़की का भी विषम अंक होना चाहिए। यदि दोनों का लग्न अंक मैच नहीं कर रहा होता है तो उनके दांपत्य जीवन में कलह अशांति जीवन भर पड़ी रहती है। तो कुंडली मैच करते समय सबसे पहले आपको दोनों के लग्न अंकों देखना है। लड़का और लड़की का लग्न अंक एक होना चाहिए। मतलब सम है तो दोनों का सम होना चाहिए विषम हो तो दोनों का विषम होना चाहिए।


२ वर वधु की राशि विचार -:

दूसरे नंबर पर हमें लड़का और लड़की की राशि का विचार करना है। राशि में यदि लड़के की सम राशि है तो पार्टनर की भी सम राशि होनी चाहिए। यदि लड़के की विषम राशि है तो लड़की की भी विषय में राशि का अंक से प्रारंभ होने वाली राशि चाहिए। यदि इसके विपरीत एक कि सम और दूसरे की विषम राशि बनती है तो उस कंडीशन में संतान प्राप्ति में बहुत सारी दिक्कतें बनती है। अतः यदि लड़के की राशि सम अंक की हो तो लड़की की भी समन के ही राशि होनी चाहिए। और विषम की राशि है तो दोनों की विषम राशि से प्रारंभ होने वाले की राशि चाहिए।


३, ग्रह मैत्री -:

फिर इसके बाद हम अष्टकूट मिलान में का विचार करेंगे। और अष्टकूट मिलान में हम देखेंगे कि दोनों की गृहमैत्री कैसी है। ग्रह मैत्री के पास 5 बिंदु होते हैं यदि दोनों में 3 बिंदु भी मिलते तो वह मेरी अच्छी कहलाती है। इसका मतलब है कि दोनों के पर्सनल जो ग्रह हैं वह एक दूसरे से किस प्रकार की मित्रता रखते हैं। यदि ग्रह मैत्री मैच कर रही है तो विवाह के लिए अच्छा है और यदि ग्रह मैत्री मैच नहीं करती है तो ऐसी स्थिति में वर और वधू के बीच में कल है शांति बनी रहेगी बताइए योग अच्छा नहीं होता है विवाह के लिए।


४, नाड़ी दोष -;

इसके बाद हम नाड़ी दोष को देखेंगे यदि लड़का और लड़की की एक नाडी होती है तो उस कंडीशन में हमें विवाह नहीं करना चाहिए क्योंकि लड़का और लड़की की एक नाडी होने पर स्वास्थ्य प्रॉब्लम और संतान प्राप्ति में बहुत ही अधिक दिक्कत होती है। इस से अच्छा है कि यदि नाडी दोष हो तो विवाह ना करें।


५, गण दोष -:

पांचवें नंबर पर हमें गण दोष का विचार करना होता है लड़का और लड़की का गण एक दूसरे से मैच करता होना चाहिए। गण दोष में आपको देखना होता है यदि लड़का और लड़की एक गण होते तो कोई दिक्कत नहीं होती है। 3 गुण होते हैं देव मनुष्य और राक्षस। जिसमें राक्षस गण का देव और मनुष्य गण का संबंध अच्छा नहीं होता है। तो गण का विचार कर ले यदि लड़के का राक्षस और लड़की का मनुष्य गण हो तो यह अच्छा मैच नहीं होगा। यदि दोनों का ही राक्षस गण हो तो चल जाएगा।



६, मंगल विचार -;

फिर छट्टे नंबर पर आपको मंगल विचार करना चाहिए।
और की जन्म कुंडली में मंगल का विचार कर लेना चाहिए यदि दोनों में से एक मंगल हो दूसरा मंगली नहीं हो तो उस कंडीशन में विस्तार से विचार करके आगे बढ़े।


७, भ्रकूट विचार -:

सातवें नंबर पर आपको भ्रकूट विचार भी करना होता है। भ्रकूट विचार में वर और वधू का का परस्पर प्रेम का विचार किया जाता है। भ्रकूट में 7 बिंदु होते हैं।

८, अष्टकूट मिलान में कम से कम शादी के लिए 18 गुण का मिलना जरूरी होता है। किंतु गुणों की संख्या कितनी ही अधिक हो फिर भी उपरोक्त बातों को ध्यान में रख कर के ही शादी के लिए आगे बढ़े।



एस्ट्रोलॉजर आचार्य केके शास्त्री
9414657245




Post a Comment

0 Comments