मूलांक 7 के जातकों का व्यक्तित्व -:
(१), जिन बालकों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16,25 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 7 होता है।
(२), मूलांक 7 के जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं।
(३), मूलांक 7 का मित्र अंक 2व6 है और समांक3,4,5,8 तथा शत्रु अंक 1, और 9 होते हैं।
(४),मूलांक 7 के जातकों में कल्पना शक्ति की अधिकता पाई जाती है अतः ऐसे जातक लेखक कवि शोधक पत्र पत्रिका के संपादन संबंधी कार्य में अधिक सक्रिय होते हैं।
(५),मूलांक 7 की जातको को आर्थिक सफलता कम प्राप्त होती है क्योंकि धन संग्रह में इनके अधिक रुचि नहीं होती है।
(६), मूलांक 7 के जातकों को घूमना फिरना शेर सपाटा करना तथा दूसरों के मन की बात को समझ जाना लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने के विशेष गुण इन में पाए जाते हैं।
(७),मूलांक 7 के जातक नवीन विचारधारा के होते हैं रूढ़िवादी विचारधाराओं को यह लोग महत्व नहीं देते हैं। तथा ऐसे जातक
चलते फिरते बिजनेस सफलता प्राप्त करते हैं। अर्थात बिजनेस के सिलसिले में इनकी यात्राएं होती रहती है।
(८), मूलांक 7 के जातक जल संबंधी कार्यों में विशेष सफलता प्राप्त करते हैं।
(९), मूलांक 7 के जातकों के लिए रविवार सोमवार बुधवार व शुक्रवार शुभ फलदायक होते हैं।
(१०), इसी प्रकार सफेद आसमानी नीला गुलाबी हल्का पीला रंग सुफल प्रद होता है।
(११), मूलांक 7 के जातकों के लिए हरा रंग सदैव अशुभ होता है।
(१२), मूलांक 7 के जातकों को श्वास संबंधी रोग होने की अधिक संभावना होती है।
(१३), मूलांक 7 के जातकों में मानसिक अस्थिरता अधिक होती है।
(१४), मूलांक 7 के जातक राजनीतिक क्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हैं।
(१५), मूलांक 7 के जातकों के लिए जीवन के 7, 16,25, 34,43,61 वर्ष विशेष होते हैं।
आचार्य श्री कोशल कुमार शास्त्री
9414657245
0 Comments