शनिवार. 14 मार्च 2020
जानते हैं वैदिक ज्योतिषीय गणना के अनुसार बारह राशियो का आज के दिन का राशिफल ।
मेष राशि -
मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन उत्साह से युक्त होगा। गुप्त शत्रु परास्त होंगे, और पराक्रम में वृद्धि होगी। लाभ प्राप्ति के योग बनते हैं। मन में प्रसन्नता रहेगी, किसी विशेष कार्य में सफलता प्राप्त होगी। घर परिवार में सुख शांति का वातावरण बना रहेगा। विशेष प्रकार की खुशी का समाचार प्राप्त होगा।।
वृषभ राशि-
वृषभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित फल देने वाला होगा। व्यापार के क्षेत्र में लाभ प्राप्त होने के योग बनते हैं वैवाहिक जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। किसी विशेष कार्य संपादित करने का योग बनता है। धार्मिक करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा।।
मिथुन राशि -
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ खास नहीं रहने वाला है। कार्यक्षेत्र पर मानसिक तनाव बढ़ेगा। लाभ की प्राप्ति कम होगी, सहयोगी मित्रों के साथ आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। व्यर्थ के विवादों से बचे, वाहन चलाते समय सावधानी का ध्यान रखें।।
कर्क राशि -
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में उन्नति प्रदान करने वाला सिद्ध होगा। मन में उत्साह और प्रसन्नता रहेगी, आत्मविश्वास में वृद्धि होगी साथ ही किसी विशेष पारिवारिक सदस्य से मुलाकात होगी जिसकी बहुत दिनों से आपको प्रतीक्षा थी। किंतु उदर रोग से परेशान रह सकते हैं।।
सिंह राशि -
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ विशिष्ट रहने वाला है क्योंकि धन प्राप्ति का योग बनता है प्रॉपर्टी के कार्य में लाभ प्राप्त होगा। काफी समय से चले आ रहे किसी विशिष्ट कार्य में सफलता प्राप्त होगी। आपके कार्य से सभी लोग संतुष्ट होकर आपकी प्रशंसा करेंगे सामाजिक जीवन में यस बढ़ेगा।।
कन्या राशि-
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है घर परिवार में सुख शांति का वातावरण बनेगा, आध्यात्मिक क्षेत्र में मन लगेगा, धार्मिक कार्य के प्रति रुचि बढ़ेगी साथ ही किसी विशेष कार्य को करने का विचार बनेगा किंतु परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है।।
तुला राशि -
तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मानसिक तनाव उत्पन्न करने वाला रहेगा, व्यर्थ के विवादों से बचें, व्यर्थ की भागदौड़ बनी रह सकती है। अपने क्रोध पर काबू बनाए रखें, किसी से व्यर्थ के विवाद नहीं करें नुकसान प्राप्त हो सकता है रुका हुआ धन प्राप्त होगा। घर में विशिष्ट प्रकार की वस्तु का क्रय करेंगे।।
वृश्चिक राशि-
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन यश कीर्ति को बढ़ाने वाला होगा। सामाजिक प्रभाव बडेगा लाभ प्राप्ति के अवसर मिलेंगे, साथ ही घर परिवार में धार्मिक वातावरण रहेगा, घर परिवार के सदस्यों के साथ विशेष लंबी मंत्रणा कर पाएंगे किंतु रक्तचाप जैसी बीमारियां परेशान कर सकती है सावधान रहें।।
धनु राशि-
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। कारोबार में हानी प्राप्त हो सकती है। किसी व्यक्ति की आकर्षित बातों में नहीं उलझे नुकसान हो सकता है खान-पान पर विशेष ध्यान दें। स्वास्थ्य खराब रह सकता है किसी विशेष बात को लेकर तनाव रह सकता है ।।
मकर राशि -
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है किसी विशिष्ट व्यक्ति से संपर्क होगा जो आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होगा। नए कार्य करने का विचार बनेगा और उस कार्य मैं आगे चलकर सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होंगे किंतु प्रिय वाणी बोलने का प्रयास करें।।
कुंभ राशि -
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है क्योंकि कुंभ राशि वालों को आज विशेष लाभ व मान सम्मान की प्राप्ति होगी। आपके कार्य व आपके अनुभव से दूसरे लोगों को सीखने को मिलेगा, कार्यक्षेत्र पर उन्नति का योग बनता है।।
मीन राशि -
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यापार में लाभ प्राप्ति कराने वाला होगा। लंबे समय से चल रहे विवाद समाप्त होंगे। घर परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा ।विशेष प्रकार के सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।।
वैदिक ज्योतिष शोध संस्थान, चौथ का बरवाड़ा जिला - सवाई माधोपुर (राजस्थान)
१,जन्म कुंडली विश्लेषण,
२, ग्रह दोष निवारण विश्लेषण,
३, वास्तु दोष विश्लेषण,
४, विवाह समस्या विश्लेषण,
५, घर परिवार में कलह अशांति दोष निवारण विश्लेषण,
६, व्यापार की समस्या विश्लेषण,
किसी भी प्रकार की समस्या का वैदिक ज्योतिषीय समाधान हेतु आप ऑनलाइन निम्न नंबर पर संपर्क कर सकते हैं
मो० 9414 6572 45
आचार्य श्री कोशल कुमार शास्त्री
(m.a. ज्योतिषशास्त्र)
0 Comments