जानते हैं रविवार 15 मार्च से 21 मार्च 2020 का सप्ताहिक राशिफल, कैसा रहेगा बारह राशियों के जातकों के लिए यह सप्ताह?
मेष राशि-
मेष राशि के जातकों के लिए सप्ताह का प्रारंभ सुखद रहेगा किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। सप्ताह के मध्य में सुखद समाचारों की प्राप्ति होगी, किंतु सप्ताह के अंतिम दो दिनों में समय साधारण रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगीयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। धन प्राप्ति के योग बनते हैं मात पिता के स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा।।
वृष राशि -
वर्ष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूलता से भरा हुआ रहेगा। आपसी प्रेम सौहार्द में वृद्धि होगी। घर परिवार में सुख शांति बनेगी प्रणय संबंधों में मधुरता आएगी। संबंधियों के रिश्तो में कुछ कड़वाहट महसूस करेंगे। गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं। यथासंभव लंबीयात्रा टाले। रक्तचाप जैसी बीमारी से परेशान रह सकते हैं।।
मिथुन राशि -
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामाजिक क्षेत्र में सफलता दिलाने वाला होगा। पारिवारिक जीवन में तनाव बना रहेगा। व्यर्थ की भागदौड़ में समय व्यतीत होगा। नए कार्य करने की योजना बनाएंगे। व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है ।वाहन चलाते समय सावधानी का ध्यान रखें। प्रणय संबंधों में कुछ कड़वाहट महसूस कर सकते हैं।।
कर्क राशि -
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मानसिक तनाव उत्पन्न करने वाला रहेगा। परिश्रम के तुलना में लाभ की प्राप्ति कब होगी। कार्यक्षेत्र पर आपके कार्य के सभी लोग प्रशंसा करेंगे। किसी विशेष वस्तु की खरीद कर सकते हैं। पुराने किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी। यात्रा का योग बनता है। घर परिवार में किसी का विवाह संबंध होगा।।
सिंह राशि -
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ अच्छा नहीं रहने वाला है स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। मानसिक तनाव के कारण दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी का ध्यान रखें, दुर्घटना हो सकती है। किसी से व्यर्थ के विवाद में नहीं उलझे समस्या उत्पन्न हो सकती है अपने क्रोध पर काबू रखे हैं वह किसी से विवाद ना करें।।
कन्या राशि -
कन्या राशि के लिए यह सप्ताह आवेग उत्साह से भरा हुआ होगा। परिवार के साथ यात्रा का योग बनता है। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी विशिष्ट मेहमान का आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। किसी विशिष्ट कार्य में सफलता प्राप्त होगी किंतु परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। इस सप्ताह कोई विशिष्ट कार्य प्रारंभ ना करें तो अच्छा रहेगा।।
तुला राशि -
तुला राशि के लिए यह सप्ताह सामान्य फल देने वाला होगा, व्यर्थ के कार्यों में धन खर्च हो सकता है। घर परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा, किंतु उदर रोग जैसी बीमारियां परेशान कर सकती है, खान-पान पर विशेष ध्यान रखें ।अनावश्यक व्यर्थ के कार्यों में धन खर्च होगा।।
वृश्चिक राशि -
वृश्चिकराशि के लिए यह सप्ताह श्रेष्ठ रहेगा। कारोबार में लाभ प्राप्त होगा। शत्रु परास्त होंगे, जिस किसी भी कार्य को प्रारंभ करेंगे उसमें सफलता प्राप्त होगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे ।किंतु सप्ताह के मध्य में मानसिक तनाव बढ़ सकता है परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बनाए रखने का प्रयास करें।
धनु राशि -
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। घर परिवार में किसी विशेष प्रकार की उलझी हुई समस्या का समाधान होगा, यथासंभव यात्रा टाले, सामाजिक जीवन में किसी से मतभेद बढ़ सकता है, अपने क्रोध पर संयम रखें। अदालती मामलों में धन खर्च हो सकता है।।
मकर राशि -
मकर राशि के लिए यह सप्ताह कार्य में सफलता प्राप्त कराने वाला रहेगा। घर परिवार में सुख सौभाग्य का वातावरण बनेगा, अपने स्वभाव को सुधारने का प्रयास करें, अनैतिक कार्य कर सकते हैं, घर परिवार में विवाह का योग बनेगा, संतान संबंधी चिंताएं परेशान कर सकती है।।
कुंभ राशि -
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ प्रतिकूल रहेगा अपने क्रोध पर काबू रखें। मन में निराशा व मानसिक तनाव बढ़ सकता है। साथ ही व्यर्थ के कार्यों में भागदौड़ हो सकती है। किसी को अपने मन की बात ना बताएं। वाहन चलाते समय सावधानी का ध्यान रखें।।
मीन राशि -
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा नहीं कहा जा सकता है। खानपान में सावधानी रखें ।अपने मित्रों से भी सावधान रहें, विश्वास घात हो सकता है सप्ताह के मध्य में कुछ विशेष सम्मान की प्राप्ति होगी। तथा कुछ विशेष प्रकार के सुख समाचार मिलेंगे। नए कार्य करने की सोचेंगे किंतु फिलहाल नए कार्य को टालने का प्रयास करें।।
वैदिक ज्योतिष शोध संस्थान चौथ का बरवाड़ा, सवाई माधोपुर,( राजस्थान )
१,कुंडली विश्लेषण ,
२, वास्तु दोष विश्लेषण,
३, ग्रह दोष निवारण विश्लेषण,
४, घर परिवार में कलह अशांति निवारण विश्लेषण,
५,व्यापार समस्या विश्लेषण,
६, विवाह समस्या विश्लेषण,
किसी भी प्रकार की समस्या का वैदिक ज्योतिषीय निवारण हेतु ऑनलाइन निम्न व्हाट्सएप नंबर पर संपर्क कर सकते हैं ।।
मो० 94 14 65 72 45
" भागवत प्रवक्ता "
आचार्य श्री कौशल कुमार शास्त्री
( m.a. ज्योतिष शास्त्र)
0 Comments