आज दिनांक 16 मार्च 2020 का दिन कैसा रहेगा? जानते हैं वैदिक ज्योतिषय गणना के अनुसार बारह राशियों का आज का भाग्यफल।
मेष राशि -
मेष राशि के लिए आज का दिन शुभ रहेगा, उच्च अधिकारियों से तनाव हो सकता है व्यवसाय क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा, गुप्त शत्रु परास्त होंगे, घर परिवार में प्रेम सौहार्द का वातावरण बनेगा, प्रणय संबंधों में मधुरता बनेगी, घर परिवार में कुछ धार्मिक क्रियाकलाप का आयोजन हो सकता है, खानपान का विशेष ध्यान रखें स्वास्थ्य का पाया कुछ कमजोर रह सकता है।
वृष राशि -
वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित फल देने वाला होगा। कार्यक्षेत्र पर अपने सहयोगियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा, व्यापारिक क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा, नौकरी से जुड़े व्यक्तियों के लिए पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा, सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं, मन में प्रसन्नता रहेगी , पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव बढ़ सकता है। विशेष समाचार प्राप्त होंगे जिससे मन प्रसन्न रहेगा। किंतु वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
मिथुन राशि -
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत प्रकार से लाभ प्राप्ति का दिन है बहुत दिनों चल रही तमन्ना पूरी होगी , किसी विशेष कार्य में लाभ प्राप्त होगा। घर परिवार में किसी विशिष्ट व्यक्ति का आगमन होगा। अचल संपत्ति खरीदने का मन बनाएंगे किंतु संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ सकती है।
कर्क राशि -
कर्क राशि के लिए आज का दिन भौतिक सुख के साधनों में लाभ प्राप्त कराने वाला होगा। वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव बढ़ सकता है अपने क्रोध पर काबू रखें। किसी से व्यर्थ का विवाद बढ़ सकता है अदालती मामलों में लाभ प्राप्त होगा। भागदौड़ से थकावट महसूस करेंगे। किसी नए कार्य को फिलहाल टालना अच्छा रहेगा।
सिंह राशि -
सिंह राशि के लिए आज का दिन सुखद रहेगा, व्यापार में लाभ होगा, नौकर से जुड़े लोगों को प्रमोशन प्राप्त होगा, लाभ प्राप्ति के नवीन स्रोत विकसित होंगे। परिवार के साथ यात्रा पर जाने का मन बना सकते हैं पत्नी के साथ तनाव बढ़ सकता है किसी विशिष्ट कार्य सिद्धि का शुभ समाचार प्राप्त होगा।
कन्या राशि -
कन्या राशि के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है लंबे समय से अटके कार्य पूर्ण होंगे किंतु किसी से सामाजिक विवाद बढ़ सकता है परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है मानसिक थकान महसूस करेंगे। व्यर्थ के कार्यों में धन खर्च होगा।
तुला राशि -
तुला राशि के लिए आज का दिन अपने विचारों में बदलाव करने का दिन है अपने ही नजदीकी लोगों से तनाव प्राप्त होगा सामाजिक कार्यों में भाग लेना पड़ सकता है किसी को कर्ज देने से बचें। माता-पिता क स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। साथ ही किसी संबंधी से तनाव बढ़ सकता है।
वृश्चिक राशि -
वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन कुछ जटिल रहने वाला है मानसिक थकान के साथ-साथ व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ सकती है। चतुराई से काम लेवे अन्यथा बहुत बड़ी हानि हो सकती है। किसी कार्य को करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर करें। आपसी मित्रों के बहकावे में नहीं आवे, धोखा हो सकता है वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
धनु राशि
धनु राशि के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है एकाएक किसी विशेष परेशानी का सामना करना पड़ सकता है गुप्त शत्रु हावी रहेंगे साथ ही साथ घर परिवार में तनाव बढ़ सकता है अपने क्रोध पर काबू रखें । व्यर्थ के विवाद में ना फंसे अन्यथा हानी प्राप्त होगी। सचेत रहें सावधान रहें।
मकर राशि -
मकर राशि के लिए आज का दिन कुछ विशेष रहने वाला है आपके कार्य की सभी लोग प्रशंसा करेंगे, जिससे कार्यक्षेत्र पर आपका यश मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी विशेष कार्य को प्रारंभ करने का विचार करेंगे जिससे आने वाले समय में अच्छा परिणाम प्राप्त होगा किंतु प्रणय संबंधों में कुछ तनाव बढ़ सकता है अपने व्यवहार में सुधार करें। उदर रोग से परेशान रह सकते हैं।
कुंभ राशि -
कुंभ राशि के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा, मन में तनाव व शारीरिक शिथिलता बनी रहेगी, व्यापार में उपेक्षित लाभ प्राप्त नहीं होगा। अपने ही लोगों से समस्या उत्पन्न हो सकती है व्यर्थ की भागदौड़ करने के कारण मानसिक व शारीरिक थकान महसूस करेंगे। परिवार में कुछ तनाव हो सकता है।।
मीन राशि -
मीन राशि के लिए आज का दिन कार्य की सिद्धि का दिन है लंबे समय से चल रहे विवाद में सफलता प्राप्त होगी। राजनीति मामलों में सुखद समाचार प्राप्त होंगे। अपने व्यवहार में अपेक्षित सुधार की आवश्यकता है जिसके चलते किसी विशेष समस्या में घिर सकते हैं सावधान रहें। संतान पक्ष की तरफ से कुछ चिंताएं उत्पन्न हो सकती हैं।।
0 Comments