जय श्री राधे राधे
जैसा कि हम जानते हैं कि भारतीय सनातन धर्म में होली पर्व का विशिष्ट महत्व है जिस प्रकार से दीपावली नवरात्रि इत्यादि पर्व का हमारे धर्म में विशिष्ट महत्त्व होता है उसी प्रकार से होली पर्व भी विशिष्ट पर्वों में आता है इस वर्ष होली का पर्व 9व10 मार्च को मनाया जा र जाएगा, जिसमें 9 मार्च को होलिका दहन होगा व10 मार्च को प्रेम सौहार्द के रूप में धूलण्डि का पर्व मनाया जाएगा। होली का पर्व एक अनूठा पर्व है इसे रंगों का पर्व भी कहा जाता है अतः यह पर्व आपसी प्रेम सौहार्द व भाईचारे का पर्व है। भारतीय प्राचीन मनीषियों ने होली दहन के दिन को विशिष्ट साधना का दिन माना है क्योंकि इस दिन की हुई साधना या वैदिक तांत्रिक उपाय कभी भी निष्फल नहीं होते हैं और अति शीघ्र फलदायक होते हैं अतः इस दिन सभी साधक अपनी अपनी कामना के अनुसार विविध प्रकार की साधना करके अपनी सिद्धि को प्राप्त करते हैं। अतः इसी क्रम में आज हम बताने जा रहे हैं कि राशि के अनुसार जातक को होली दहन में किन उपायों को करने से वह अपने घर में सुख समृद्धि सौहार्द व प्रभु भक्ति प्राप्त कर सकते हैं।।
मेष राशि -
मेष राशि के जातकों को अपने राशि के अनुसार होली दहन में अपनी मनोकामना सिद्धि के लिए ग्यारह लौंग व एक श्रीफल होली दहन में अर्पण करें और ग्यारह परिक्रमा करें। निश्चित रूप से शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।।
वृष राशि -
वृष राशि के जातकों को होली दहन में सात काली मिर्च व थोड़ी सी राय लेकर के अपनी मनोकामना सिद्धि के लिए होली दहन में अर्पण करना चाहिए। निश्चित रूप से आपकी मनोकामना सिद्ध होगी।।
मिथुन राशि -
मिथुन राशि के जातकों को अपनी मनोकामना सिद्धि के लिए होली दहन में कपूर की चौकी व गूगल लेकर के होली दहन में अर्पण करना चाहिए जिससे सभी प्रकार की समस्याओं में राहत प्राप्त होगी।।
कर्क राशि -
कर्क राशि के जातकों को होली दहन में सात कपूर की चौकी व सात लौंग एक इलायची का जोड़ा अर्पण करना चाहिए जिससे मानसिक तनाव दूर होगा, मन प्रसन्न रहेगा व कार्य की सिद्धि प्राप्त होगी।।
सिंह राशि -
सिंह राशि के जातकों को होली दहन में आंकड़े की लकड़ी व गुड़ में लोंग का जोड़ा लगाकर के अर्पण करना चाहिए। निश्चित रूप से कार्य में सफलता प्राप्त होगी।।
कन्या राशि -
कन्या राशि के जातकों को दो इलायची व लगा हुआ मीठा पान के साथ-साथ एक पतासे में इत्र लगाकर के अर्पण करना चाहिए। निश्चित रूप से बहुत अच्छे से परिणाम प्राप्त होंगे।।
तुला राशि -
तुला राशि के जातकों के लिए अपनी ग्रह दशा को ठीक करने के लिए लोबान व एक पतासे में इत्र लगाकर के अर्पण करना चाहिए। निश्चित रूप से सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।।
वृश्चिक राशि -
वृश्चिक राशि के जातकों को अपनी मनोकामना सिद्धि के लिए 250 ग्राम मसूर की दाल व हवन पूडा की धूप अर्पण करनी चाहिए। सुखद परिणाम प्राप्त होंगे।।
धनु राशि -
धनु राशि के जातकों को अपनी सकल मनोकामना सिद्धि के लिए होली दहन में कपूर इत्र का फुआ व मिठाई का प्रसाद होली दहन में अर्पण करना चाहिए, अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।।
मकर राशि -
मकर राशि के जातकों को होली दहन में थोड़े से काले तिल व गुड तथा लोबान होलिका दहन में अर्पण करना चाहिए सुखद परिणाम मिलेंगे।।
कुंभ राशि -
कुंभ राशि के जातकों को होली दहन में राई, धूप व दो लौंग अर्पण करना चाहिए मानसिक तनाव समाप्त होगा व मन को प्रसन्नता प्राप्त होगी ।।
मीन राशि -
मीन राशि के जातकों को होली दहन में 250 ग्राम चने की दाल व गुड के साथ-साथ एक श्रीफल होली दहन में अर्पण करना चाहिए। निश्चित रूप से रुका हुआ कार्य सिद्ध होगा व मन प्रसन्न रहेगा।।

0 Comments