बुधवार 27 मई 2020

आज का भविष्यफल




मेष -: मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अधिक सुखद नहीं रहेगा। आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। तथा सामाजिक जीवन में कुछ मानसिक परेशानियां सामने आ सकती है। एकांकी रहना पसंद करेंगे। किसी परिवार के सदस्य की स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। धैरू बनाए रखें। वाहन चलाते समय सावधानी का ध्यान रखें।

वृष -:वर्ष राशि के जातकों के लिए आज का दिन धर्य के साथ व्यतीत करने का दिन है। क्योंकि आपकी समझदारी और आपके अच्छे प्रयास आगे आपको सफलता दिलाने में मददगार सिद्ध होंगे। आर्थिक नुकसान हो सकता है। किंतु बहुत जल्दी आर्थिक स्थिति में लाभ भी प्राप्त होगा। आज किसी विशेष प्रकार के सुख समाचार की प्राप्ति होगी। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। अपनी इच्छा के अनुरूप किसी विशिष्ट कार्य में सफलता प्राप्त होगी।

मिथुन -: मिथुन राशि के जातकों के मन में आज के दिन एक विशेष उलझन बनी रहेगी। तथा मन में अनेक प्रकार के कल्पनाओं का संचार होगा। अपने लोगों के साथ समय व्यतीत होगा।किसी भी व्यक्ति को अपने आंतरिक बातें ना बताएं। मन में कुछ मानसिक तनाव के साथ-साथ शारीरिक शिथिलता महसूस करेंगे।

कर्क -: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बड़ा ही सुखद रहने वाला है। पुराने परिचितों से मुलाकात होगी। तथा मानसिक व शारीरिक रूप से तंदुरुस्त महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र पर अच्छे लोगों से मुलाकात होगी किंतु अपने व्यवहार में सुधार की आवश्यकता है। क्योंकि अपने रूखे व्यवहार के कारण किसी विशेष कार्य से हाथ धोना पड़ सकता है।

सिंह -:  सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित फल देने वाला होगा, आर्थिक नुकसान हो सकता है। जल्दबाजी में किसी कार्य करने का फैसला ना ले, अन्यथा पछताना पड़ सकता है। परिवार के किसी विशिष्ट व्यक्ति के स्वास्थ्य की चिंता परेशान करेगी। आर्थिक क्षति हो सकती है।

कन्या -:कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन विशेष रहने वाला है किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिसका आपको बहुत लंबे समय से इंतजार था। अतः मन में उत्साह व सुखद अनुभव करेंगे। किसी लंबित चले आ रहे कार्य में सफलता प्राप्त होगी। धार्मिक कार्य में रुचि बनेंगी।

तुला -: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित फल देने वाला होगा। कार्यक्षेत्र पर किसी से मनमुटाव हो सकता है। अतः मन में अशांति व भय बना रहेगा। साथ ही आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।  परिवार के सदस्यो के साथ मनमुटाव हो सकता है। किंतु शाम तक कोई विशेष सुखद समाचार प्राप्त होगा जिससे मन प्रसन्न होगा।

वृश्चिक -'वर्षिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन विशेष रहने वाला है। क्योंकि धन प्राप्ति का योग है। तथा अपने कार्य से सभी का मन जीतेंगे। घर में किसी विशेष वस्तु की खरीदारी करेंगे। किंतु शारीरिक थकान महसूस करेंगे। खान-पान पर विशेष ध्यान देवें, अन्यथा स्वास्थ्य का पाया कमजोर हो सकता है।

धनु -': धनु राशि वाले जातकों को लिए आज का दिन मिश्रित फल देने वाला सिद्ध होगा। आर्थिक बोझ बढ़ सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ सकती है। मानसिक तनाव व थकान महसूस करेंगे।  किसी अप्रिय समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आवेश में आकर किसी कार्य को नहीं करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।

मकर -: मकर राशि वाले जातक विशेष रूप से आज प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। परिवार के किसी सदस्य का प्रणय संबंध प्रस्ताव प्राप्त होगा। साथी किसी विशिष्ट अतिथि के आगमन से घर में प्रसंता का वातावरण बनेगा। किन्तु स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी का ध्यान रखें।

कुंभ -: कुंभ राशि के जातक के लिए आज का दिन सुखमय रहेगा। किसी विशेष प्रकार के सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। धार्मिक कार्य में जाने का अवसर प्राप्त होगा। किसी विशेष कार्य को करने का अवसर प्राप्त होगा‌ साथ ही आर्थिक लाभ प्राप्ति का योग बनता है।

मीन -: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ विशेष नहीं रहने वाला है। आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। अतः मन में असंतोष व मानसिक तनाव बढ़ेगा। अपने क्रोध पर काबू रखें अन्यथा किसी से विवाद बढ़ सकता है। जिससे आप को बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है। आज के दिन को शांति से व्यतीत करें।


ज्योतिषाचार्य:
कौशल कुमार शास्त्री
9414657245