ग्रहों का उच्च राशि में फल

 १,सूर्य का अपनी उच्च राशि में फल -:

जिस जातक की जन्मकुंडली में सूर्य अपनी उच्च राशि अर्थात मेष राशि में विद्यमान होता है वह जातक बहुत ही धीर वीर धनवान व पराक्रमी होता है। उच्च राशि का सूर्य जातक को गौरांग व तेजस्वी बनाने के साथ-साथ जातक के यश को बढ़ाने वाला होता है।

२, चंद्रमा का अपनी उच्च राशि में फल -:

जिस जातक की जन्मकुंडली में चंद्रमा अपनी उच्च राशि अर्थात वृष राशि में विद्यमान होता है वह जातक शीतल प्रकृति का सौम्य व्यवहार करने वाला सदचरित्र से युक्त व धनवान होने के साथ-साथ मन का साफ व चंचल होता है। ऐसा जातक धार्मिक प्रकृति का होता है।

३, मंगल का अपनी उच्च राशि में फल -:

मंगल जब अपनी उच्च राशि अर्थात मकर राशि में स्थित होता है तो जातक को अनुशासन प्रिय दृढ प्रकृति का तथा राजा को प्रिय, तथा पराक्रमी बनाता है।

४, बुध का उच्च राशि में फल -:

जब बुद्ध अपनी उच्च राशि अर्थात कन्या राशि में स्थित होता है तो वह जातक को मधुर भाषी वाकपटु व बिलासी बनाने के साथ-साथ बुद्धिमान व सर्व जनप्रिय बनाता है।

५, गुरु का उच्च राशि में फल -:

गुरु जब जन्म कुंडली में अपनी उच्च राशि कर्क में विद्यमान होता है तो जातक को धार्मिक प्रकृति का बनाने के साथ-साथ सर्व प्रकार से सुखी व ऐश्वर्यवान  बनाता है। ऐसा जातक बुद्धिमान व गुरुजनों का सत्कार करने वाला होता है।

६, शुक्र का उच्च राशि में फल -:

शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में जातक को विद्यावान संगीत नृत्य कला में निपुण अभिनय कला का ज्ञाता व सांसारिक भोगों को भोगने वाला,सुंदर आकृति वाला तथा कवि बनाता है।

७, शनी का उच्च राशि में फल -:

शनि अपनी उच्च राशि तुला में स्थित होने पर जातक को निडर साहसी, न्याय प्रिय बनाने के साथ-साथ क्रूर प्रकृति का बनाता है ऐसा जातक जीवन में कई प्रकार के वाहनों का मालिक होता है।


८, राहु का अपनी उच्च राशि में फल -:

राहु जब अपनी उच्च राशि मिथुन में स्थित होता है तो वह जातक को अत्यंत पापी क्रुर साहसी व नीच कर्म करने वाला बनाने के साथ-साथ राजकीय कार्यों में निपुणता प्रदान करता है जातक गुप्त विद्याओं को जानने वाला होता है। राहु जातक को लॉटरी सट्टा मे लाभ प्राप्त करवाता है।

९, केतु का अपनी नीच राशि में फल -:

केतु जब अपनी उच्च राशि धनु में विद्यमान होता है तो वह जातक को झूठ बोलने वाला भ्रमित व चकमे वाज बनाता है। ऐसा जातक अपने जीवन में झूठ साथ सुबह गलत तरीकों से धन अर्जन करने वाला होता है।


आचार्य श्री कोशल कुमार शास्त्री

9414657245



Post a Comment

0 Comments