dipawali 2021
रोशनी का पर्व दीपोत्सव हिंदू धर्म का सबसे पावन पवित्र पर्व है। इस दिन हमारे आराध्य देव भगवान श्रीराम दैत्य राज रावण का वध करके 14 वर्ष का वनवास बिताकर पुनः अयोध्या आगमन की खुशी में घर-घर दीप जलाकर भगवान श्री राम लक्ष्मण सीता का स्वागत किया गया था। इसी खुशी में आज हम सब भारतवासी ही नहीं अपितु संपूर्ण विश्व में दीप प्रज्वलित करके भगवान श्री राम के आगमन की खुशियां मनाते हैं। क्योंकि भगवान श्री राम की यह विजय असत्य पर सत्य की विजय थी अंधकार पर प्रकाश की विजय थी अतः आज भी हम दीप प्रज्वलित कर इस पावन पवित्र दीपोत्सव को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। यह पर्व कार्तिक मास में मनाया जाता है। इस वर्ष की दीपावली 4 नवंबर 2021 को मनाई जाएगी।
ज्योतिष गणना के अनुसार 2021 की दिवाली के पर्व पर बन रहा है ग्रहों का विशेष योग -
4 नवंबर 2021 गुरुवार के दिन ब्रह्मांड में सूर्य देव, चंद्र देव, बुद्धदेव व मंगल देव एक साथ तुला राशि में भ्रमण करेंगे। अतः एक साथ चार ग्रह एक राशि में भ्रमण करेंगे। जो हमारे जीवन में शुभ परिणाम प्रदान करने में सहायक होंगे। विशेषकर वर्षभ कर्क तुला और धनु राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होगी। राशि के अनुसार सभी जातक निम्न कार्य करके मां लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। -:
,१, मेष राशि के जातक दीपावली के दिन गौ माता को गुड खिलाकर मां लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।
२, वृष राशि के जातकों को अपनी माता की सेवा करके माता को शुभ उपहार प्रदान करें व अपने माता श्री का आशीर्वाद प्राप्त करें।
३, मिथुन राशि के जातक बंदरों को भूमडे व केले खिलाकर लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।
४, कर्क राशि के जातकों को इस दीपावली पर चांदी का सिक्का खरीद करके सदैव अपने पास में रखना चाहिए।
५, सिंह राशि के जातकों को अपने माथे पर कुमकुम का तिलक लगाना चाहिए और गौमाता को हरा चारा डालना डालना चाहिए।
६, कन्या राशि के जातकों को लाल वस्त्र का दान करना चाहिए
७, तुला राशि के जातकों को माथे पर सफेद चंदन लगाएं व गुरुजनों की सेवा करके शुभ आशीर्वाद प्राप्त करें।
८, वृश्चिक राशि के जातक को मंदिर में लाल वस्त्र व मसूर की दाल का दान करना चाहिए।
९, धनु राशि के जातक को पीले वस्त्र का दान करना चाहिए।
१०, मकर राशि के जातक सफेद रंग की मिठाई का दान करें।
११, कुंभ राशि के जातकों को पिता को उपहार देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए।
१२, मीन राशि के जातकों को अपने गुरु व माता-पिता को प्रणाम करके गुरुजनों से आशीर्वाद प्राप्त करें।
शुभ दीपावली
Astrologer aacharya KK shastri
9414657245
0 Comments