उच्च अधिकारी से संपर्क मुहूर्त विचार

 १, उच्च अधिकारी से संपर्क मुहूर्त विचार -:


किसी भी उच्च अधिकारी से अपने विशिष्ट कार्य की सिद्धि के लिए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार निम्न तिथि वार नक्षत्र का चयन करके मिलना चाहिए। जिससे उच्च अधिकारी निश्चित रूप से आपके मनोरथ को पूर्ण होने में अपना संपूर्ण सहयोग प्रदान करता है।

शुभ तिथियां -:

दोनों पक्ष की 2,3,5,710,11,13,15पूर्णिमा व कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा अति शुभ होती है।

शुभ वार -:

सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार

शुभ नक्षत्र -:

अश्विनी, रोहिणी, मृगशिरा, पुष्य,  उत्तराफाल्गुनी, उत्तराषाढ़ा, उत्तराभाद्रपद, हस्त, चित्रा, अनुराधा , श्रवण, आदि अति शुभ होते हैं।




२, मशीनरी शुभारंभ मुहूर्त विचार -:

किसी भी मशीनरी संबंधी व्यवसाय का शुभारंभ ज्योतिष शास्त्र के अनुसार निम्न तिथि वार नक्षत्र का चयन कर करना चाहिए। जिससे मशीनरी व्यवसाय हमारे जीवन में लाभ प्रदान करने वाला हो सके।

शुभ तिथियां -:

2,3,5,7,10,11,12,13,15 व शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा अति शुभ होती है।

शुभ नक्षत्र -:


अश्विनी, पुनर्वसु, पुष्य, हस्त, चित्रा, स्वाती, अनुराधा, ज्येष्ठा, श्रवण, घनिष्ठा, शतभिषा,  रेवती, अति शुभ होते हैं।

शुभ वार -;


 सोमवार, बुधवार,विशेष शुभवार होते हैं।

इस प्रकार शुभ चौघड़िया  में चर लग्न का विचार करके मशीनरी कार्य प्रारंभ करना चाहिए।



३, मुकदमा अर्जी का मुहूर्त विचार -:

शुभ वार -:

मंगलवार, शनिवार को मुकदमा की अर्जी दाखिल करना अच्छा रहता है।

शुभ तिथियां -:


4-9-14 अति शुभ होती है।

शुभ नक्षत्र -:



कृतिका, आर्द्रा, पुनर्वसु, अश्लेषा, मघा ,ज्येष्ठा, मूल, विशाखा, पूर्वाफाल्गुनी, पूर्वाषाढ़,   पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र अति शुभ होते हैं।


विशेष -: मुकदमा दाखिल की अर्जी लगाते समय भद्रा विशेषकर ग्राह्य होती है अर्थात भद्रा काल में मुकदमा दायर करना चाहिए।



४, चुनाव अभियान प्रारंभ मुहूर्त -:

किसी भी प्रकार के चुनाव अभियान का प्रारंभ करने से पहले निम्न तिथि वार नक्षत्र का चयन करके चुनाव अभियान प्रारंभ करना चाहिए क्योंकि शुभ मुहूर्त में प्रारंभ किया गया चुनाव अभियान सफलता दायक होता है।


शुभ तिथियां -:


 2 ,3 ,5, 9, 10 ,11 ,15 शुक्ल पक्ष विशेष शुभ तथा कृष्ण पक्ष सामान्य शुभ होता है। अतः तथा सम्भव शुक्ल पक्ष तिथि का चयन करना चाहिए।

शुभ वार -:

 सोमवार , बुधवार, गुरुवार,     शुक्रवार शुभ होते हैं।

शुभ नक्षत्र -:


 अश्विनी, रोहिणी, उत्तराफाल्गुनी, उत्तराषाढ़ा, उत्तराभाद्रपद, रेवती, आदि विशेष शुभ नक्षत्र होते है।


विशेष -:
 इस प्रकार अमृत सिद्धि, स्वार्थ सिद्धि, रवियोग का भी विशेष विचार करके चुनाव अभियान प्रारंभ करना चाहिए।



५, दुधारू पशु क्रय मुहूर्त विचार -:

दुधारू पशु खरीदने से पहले निम्न तिथि वार नक्षत्र का विचार करके दुधारू पशुओं को खरीदना खरीदार के लिए अति शुभ होते हैं।



अश्विनी, पुनर्वसु, हस्त, पुष्य, विशाखा, ज्येष्ठा, धनिष्ठा, शतभिषा  आदि नक्षत्र दुधारू पशु खरीदने और बेचने के लिए भी शुभ होते हैं।




आचार्य कौशल कुमार शास्त्री


Post a Comment

0 Comments