छठे भाव से बनने वाला अस्त्र योग दिलाता है कंपटीशन में पूर्ण सफलता

 


छठे भाव का सबसे महत्वपूर्ण योग अस्त्र योग जातक को दिलाता है जीवन में बहुत अधिक कामयाबी  -:

नमस्कार मित्रों आज हम एक ऐसी विशिष्ट योग के बारे में जानकारी प्राप्त करने जा रहे हैं जो कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक क्षेत्र में जातक को बहुत अधिक कामयाबी की बुलंदियों को छूने में बहुत महत्वपूर्ण उपयोगी होता है। जी हां यदि आपकी जन्मकुंडली में भी यही योग बन रहा हो तो आप निश्चित रूप से प्रतियोगी परीक्षा में बहुत ही अधिक सक्सेस हासिल करने वाले होंगे। ऐसा जातक जीवन में  बड़ा से बड़ा कंपटीशन फाइट करने में सफल होता है। इस योग का नाम है अस्त्र योग,। तो आइए जानते हैं अस्त्र योग का निर्माण जन्म कुंडली में किस प्रकार होता है?


अस्त्र योग -:

अस्त्र योग  जन्म कुंडली के छठे भाव से बनता है। यद्यपि जन्म कुंडली में छठा भाव त्रिक भाव होने के कारण मारक भाव होता है। तथा सदैव नकारात्मक ऋण रोग शत्रु दुर्घटना बीमारीया जैसे फल छठे भाव के कारक फल होते हैं। फिर भी जैसा कि हम जानते हैं कि प्रत्येक वस्तु में दोष और गुण दोनों ही होते हैं। इसी प्रकार यद्यपि जन्म कुंडली का छठा भाव ऋण रोग दुर्घटना बीमारी इत्यादि का कारक भाव होता है। फिर भी इसका एक सबसे महत्वपूर्ण गुण यह होता है।कि जातक को कम्पिटीशन के क्षेत्र में सक्सेस हासिल करवाना अर्थात यदि जातक अपने जीवन में किसी नौकरी के लिए कंपटीशन की तैयारी करके प्रतियोगी परीक्षा में भाग ले रहा है तो उसकी सफलता असफलता जन्म कुंडली के छठे भाव के स्वामी पर निर्भर करता है। अर्थात जन्म कुंडली का छठा भाव से हम कंपटीशन में सफलता असफलता का विचार करते हैं। अतः यदि जन्म कुंडली के छठे भाव का स्वामी केंद्र त्रिकोण में बलवान होकर अर्थात स्वयं की राशि में, मित्र राशि में अथवा शुभ ग्रहों से युक्त और शुभ ग्रहों से दृष्ट और अच्छी डिग्री में होता है तो अस्त्र योग का निर्माण होता हैं जैसा की नाम से ही प्रतीत होता है।कि अस्त्र  का कार्य कवच का भेद कर शत्रुओं पर विजय दिलवाना होता है। अतः जिस जातक की जन्मकुंडली में अस्त्र योग का निर्माण होता है। वह जातक कंपटीशन रूपी कठिनाइयों को पार करता हुआ सफलता के बड़े-बड़े झंडे गाडता है। और ऐसा जातक कंपटीशन फाइट करने में माहिर हो जाता है। प्राय आईएएस आईपीएस या उच्च प्रशासनिक पदों पर स्थित अधिकारियों की जन्म कुंडली का विश्लेषण करने पर ज्ञात होता है कि उनका षष्टेश बलवान होता है। अतः यदि आपकी जन्मकुंडली में भी यह योग बन रहा है तो निश्चित रूप से कंपटीशन के क्षेत्र में आपको सक्सेस हासिल होगी।

Ad,

 यदि आप भी अपनी जन्म कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहते हैं तो आप ₹200 फोन पे कर  हम से निम्न व्हाट्सएप नंबर पर कॉल या मैसेज करके पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
9414657245


एस्ट्रोलॉजर आचार्य केके शास्त्री
 वैदिक ज्योतिष शोध संस्थान
 चौथ का बरवाड़ा, सवाई माधोपुर
 राजस्थान 9414 6572 45






Post a Comment

0 Comments