शरीर पर तिलादि चिन्हों का शुभाशुभ फल

 
गाल पर तिल का होना शुभाशुभ फल विचार

शरीर पर तिलादि चिन्हों का शुभाशभ फल विचार -:

हमारे शरीर पर तिलादि चिन्हों का विशेष शुभाशभ फल ज्योतिष शास्त्र में वर्णित है। तो आइए आज हम शरीर पर तिल आदि चिन्हों के शुभाशुभ ता के विषय में विस्तार से अध्ययन करते हैं।

स्तन पर तिल विचार -:

सामान्यतःपुरुष के दाएं भाग पर तथा स्त्री के बाएं भाग पर तिल का होना लाल चक्के का निशान अथवा बालों से बना भंवर अति शुभ होता है। स्त्रियों के बाएं स्तन पर तिल का होना अति शुभ होता का प्रतीक होता है। जिस स्त्री के दाएं स्तन पर काला तिल लालचिन्ह मसा हो तो  तो वह  बहुत ही भाग्यशाली पुत्रों को जन्म देने वाली होती है। इसी प्रकार यदि किसी स्त्री के बाएं स्तन पर लाल तिल या लाल चिन्ह हो तो वह स्त्री एक भाग्यशाली पुत्र को जन्म देने वाली होती है और वैसा ही चिन्ह दाएं स्तन पर हो तो वह क ई पुत्रो को जन्म देने वाली होती है।


ललाट पर तिल विचार -:

ललाट पर दोनों भौंहों के बीच में तिल का चिन्ह ओ तो वह जातक को विशेष राजयोग की प्राप्ति कराने वाला होता है। गाल पर लाल तिल उत्तम भोजन की प्राप्ति कराने का सूचक होता है।  ऐसे स्त्री पुरुष के घर में कभी भी भोजन की कमी नहीं रहती है। उनके घर खाद्यान्नों के भण्डार भरे होते हैं किंतु यदि किसी स्त्री पुरुष के गाल पर काला तिल होता है तो वह खाद्यान्न की कमी को सूचित करता है। इसी प्रकार स्त्री पुरुषों के ललाट पर तिल जैसा चिन्ह हो तो वह स्त्री पुरुष राजा अथवा रानी होती है।

गुप्तांग पर तिल विचार -:

स्त्री के गुप्तांग प्रदेश के दाएं और तिल का होना किसी राजा तुल्य व्यक्ति की पत्नी या राजा तुल्य पुत्र की माता होने को सूचित करता है।

नाक पर तिल विचार -:

नाक की नोक पर लाल तिल होना अति सुविधा का प्रतीक होता है। इसके विपरीत काला तिल अच्छा नहीं माना जाता है।

नाभि पर तिल विचार -:

स्त्री पुरुषों की नाभि के नीचे तिल का होना अति शुभ दायक होता है। इसी प्रकार स्त्री पुरुष के पैर के टहखने ने पर तिल का चिन्ह होना दुख का प्रतीक होता है।



रोमावर्त (भंवरी)फल विचार -:

बाएं से दाएं और घूमती हुई रोमावर्त भंवरी अति शुभ होती है। तथा दाएं से बाएं घूमती हुई बालों की भंवरी अशुभ होती है। स्त्री के गुप्तांग कमर पेट पर भंवरी का चिन्ह शुभता का प्रतीक होता है। स्त्री के पेट पर भंवरी का चिन्ह हो तो विधवा योग का निर्माण करने वाला होता है। कमर के बीच में भंवरी का चिन्ह स्त्री को चरित्रहीन बनाता है।



Ad. Jyotish samasya samadhan ke liye sampark Karen fees 200 rupaye m.9414657245


Astrologer aacharya KK Shastri
M.9414657245



Post a Comment

0 Comments