घर परिवार में सुख शांति के उपाय

 घर परिवार में सुख शांति के उपाय -:

आज हम कुछ ऐसे छोटे-छोटे उपायों के बारे में बात करने जा रहे हैं। जिनको करने से हमारे घर में सदैव सुख शांति समृद्धि प्रेम व परिवार के सदस्यों के बीच सौहार्द का वातावरण सदैव बना रहता है। तो आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में जिनको करने से सदैव परिवार में सुख और शांति बनी रहती है।
१, घर में सुख शांति और प्रेम बनाए रखने के लिए भोजन की प्रथम दो चपाती निकालकर उसमें कुछ मीठा लगा कर नित्य गौमाता को खिलाना चाहिए।

२, तुलसी के पेड़ के नीचे अथवा घर के परिंडे में संध्या के समय घी का दीपक जलाएं और उसमें कुछ चीनी के दाने डालें।

३, सत्ता में कम से कम दो बार पानी में नमक मिलाकर घर की फर्श पर पौचा अवश्य लगाएं।

४, कम से कम सप्ताह में एक बार गंगाजल का छिड़काव हमारे भवन के चारों ओर करना चाहिए।

५, नित्य भवन के अंदर गूगल की धूनी लगाएं।

६, घर के चौक या अतिथि कक्ष में परिवार के सदस्यों की मुस्कुराती हुई जॉइंट फोटो लगाएं।

७, घर के अंदर किसी हिंसक जानवर का फोटो या चित्र कदापि नहीं लगाये।

८, घर की छत के ईशान कोण पर भगवा ध्वज लगाएं।

९, भवन के मुख्य दरवाजे के गेट के दोनों ओर शुभ लाभ व स्वस्तिका चित्र अवश्य बनाएं।

१०, घर के मुख्य चौक में भगवान राधा कृष्ण की सुंदर छवि वाला फोटो लगाए।

आचार्य कौशल कुमार शास्त्री
9414657245




Post a Comment

0 Comments